प्रचण्ड चक्रवाती तूफान "निवार" बीते छह घंटे में 11 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और भारतीय समयानुसार आज सुबह , 25 नवंबर, 2020, 0830 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अक्षांश 10.7 °N एवं देशान्तर 81.7 °E पर केंद्रित है |
इसकी दूरी कुड्डालोर से लगभग 240 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में, पुडुचेरी से लगभग 250 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में और चेन्नई से 300 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है। इसके तीव्र होकर अगले 06 घंटों के दौरान एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में घनीभूत होने की संभावना है।
प्रचण्ड चक्रवाती तूफान "निवार" के पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए ,25 नवंबर की मध्यरात्रि और 26 नवंबर 2020 के तड़के अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पुदुचेरी के पास, कराईकल और ममल्लापुरम के बीच, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों को पार करने की संभावना है|
तट पार करते समय इस अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान से संबंद्धित औसत पवन गति 120-130 किमी प्रति घंटे एवं अधिकतम पवन गति 145 किमी प्रति घंटे रहने का अनुमान हैं |
Read on Twitter